खबर पक्की धराड़:- पेटलावद के बाइक चालक ने धराड़ के राजीवनगर में भाटीबड़ोदिया रोड पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर बुजुर्ग को पैर में फैक्चर आने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया । क्षेत्रवासीयों ने बताया कि पेटलावद सारंगी के जमनालाल पाटीदार ने पूना भूरिया को पीछे से टक्कर मार दी जिस की हालत गंभीर लग रही थी उसका एक पैर फैक्चर हो गया था जिसको अस्पताल में भर्ती कराया है और जमनालाल ने लोगो से उसके ईलाज करवाने की बात भी कही है । हालांकि पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है । धराड़ चौकी प्रभारी एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर ने बताया कि धराड़ निवासी पूना भूरिया पैदल जा रहा था , जिसको पेटलावद के पाटीदार समाज के एक बाइक चालक ने पीछेसे टक्कर मारदी ,लोगो ने हमे जैसे ही सूचना दी बाद में हमने घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ,बुजुर्ग व्यक्ति को पैर में मामूली चोट आई है जो कि अभी ठीक है ,हमारे पास बाइक चालक के विषय में कोई जानकारी अभी नहीं है लेकिन वह घायल को ईलाज करवाने अस्पताल आया हुआ है और वह साथ रहकर इलाज करवा रहा है । हमें जैसे ही फोन आया हम घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए थे बाकी जानकारी जुटाना बाकी है ।
