• Tue. Sep 8th, 2026

 फोरलेन पर दो बाइक के आमने सामने टकराने से एक महिला बेहोश व एक अन्य घायल, जिला अस्पताल पहुँचाया

BySurendra Jain

Dec 12, 2018
  • डायल 100 के आने से पहले दोनों महिलाओं को लोंगो ने पहुँचाया अस्पताल ।

खबर पक्की धराड़:- । लेबड़ नयागांव फोरलेन धराड़ बस स्टैंड स्थित नागणेचा रेस्टोरेंट के पास में गलत दिशा में जा रही बाइक के एक अन्य सही दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने टकरा जाने से एक्सीडेंट हुआ ,जिसपे सवार 2 महिला एक बेहोश व एक घायल हो गई जिसको टोल प्लाजा बिलपांक की एंबुलेंस की सहायता से पुलिस के आने से पहले लोगों ने जिला चिकित्सालय रतलाम भेजा । घटना बुधवार करीब शाम 5 बजे की है । मोके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इंदौर की ओर से गलत साइड पर धराड़ निवासी मोहनलाल माली अपनी सगस बाबजी मन्दिर स्थित फूलमाला की दुकान से अपनी पत्नी को बिठाकर धराड़ आ रहे थे वहीं विनोद परमार ग्राम बेरछा निवासी रतलाम से अपने गांव बेरछा की ओर पत्नी समेत एक बच्चे को लेकर जा रहे थे इस दौरान दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई और दोनों बाइक चालक मौके पर ही गिर गए । जिससे बेरछा निवासी विनोद परमार की पत्नी प्रियंका परमार को सिर व मुंह पर चोट आने से बेहोश व मोहनलाल माली की पत्नी को भी हलकी चोट आने के कारण दोनों महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया , हालांकि विनोद परमार की बाइक पर एक बच्चा में बैठा हुआ था जो सुरक्षित है । घटना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची जिन्होंने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई ।

You missed

error: Content is protected !!