रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम का अब से कुछ ही देर में ऐलान हो जाएगा। सीएम के लिए भूपेश बघेल का नाम सबसे आगे चल रहा है। भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे की आगवानी करने पहुंचे हैं। टीएस सिंहदेव और चरणदास महंग भी रायपुर पहुंच रहे हैं। भी नेता चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में विधायक भी पहुंचे हैं।
राहुल गांधी के घर हुई बैठक में जहां आम सहमति नहीं बन पाई थी। ताम्रध्वज साहू के नाराज होकर बैठक से चले जाने की खबरें भी आईं। साथ ही कोहरे के कारण दिल्ली से रायपुर उड़ान भी रद्द कर दी गई जिससे मुख्यमंत्री पद के दावेदार भूपेश बघेल, साहू, टीएस सिंहदेव और अन्य नेताओं का रायपुर जाना रद्द हो गया। ऐसे में रायपुर में होने वाली विधायक दल की बैठक को रविवार तक के लिए टाल दिया गया।
इधर चर्चाओं में ताम्रध्वज साहू के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नाम चले। लेकिन किसी भी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनीं। यहां तक कि एक को सीएम और दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाने के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई लेकिन इन नेताओं ने इसे ठुकरा दिया।
इससे पहले सीएम पद के चारों दावेदारों के लिए समर्थकों ने कैंपेनिंग शुरू की। सीएम चयन के लिए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों की बैठक ली थी। कई विधायक खुले तौर पर टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए कैंपेनिंग करते नजर आए।
