खबर पक्की:कांग्रेस हाईकमान एग्जिट पोल अपने पक्ष में होने के बावजूद कोई जोखिम नही उठाते हुवे भाजपा को थोड़ा सा भी ढ़ील देने के पक्ष में नही है क्योंकि ढ़ील देने के कारण गोवा और सिक्किम में ज्यादा सीटे होने के बावजूद वो सरकार नही बना पाये थे और भाजपा ने बाजी मार ली थी। उसके बाद कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटे जीती थी लेकिन कांग्रेस आला कमान के रण कौशल और सक्रियता ने राज्यपाल के सहयोग के बावजूद भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। कांग्रेस कर्नाटक सफलता को ध्यान में रख अगर बहुमत में कुछ कमीबेशी होती है तो अपना बी प्लान भी तैयार रखना चाहती है यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने सभी मजबूत बागियों से भी सपर्क साधा है और सरकार बनाने के लिये अभी से सहयोग मांग लिया है जावरा के कांग्रेस के बागी पर मजबूत उम्मीदवार डॉ हमीर सिंह राठौड़ को इसी सिलसिले में दिल्ली बुलाया था इसी प्रकार झाबुआ के ज़ेवियर मईडा से भी कांग्रेस लगातार सम्पर्क में है इसी प्रकार जहाँ भी बागियों के जीतने की संभावना है कांग्रेस आलाकमान उनके निरन्तर सम्पर्क में है डा हमीर सिंह राठौड़ से हुई चर्चा के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का दफ्तर उनसे निरन्तर सम्पर्क में है और यदि जावरा की जनता उनको आशीर्वाद देती है और कांग्रेस को उनकी जरूरत पड़ती है तो वो जनता के हितों का ध्यान रखते हुवे कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे। सबको 11 दिसम्बर का बेसब्री से इंतजार है और भाजपा भी अपनी जीत का दावा कर रही है वही कांग्रेस ने भी कांटे की टक्कर की स्तिथि में भाजपा को शिकस्त देने की पूरी तैयारी कर ली है देखते है बाजी किसके हाथ लगती है।
