खबर पक्की: रतलाम मंडी प्रशासन अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रहा है मंडी भार साधक अधिकारी एसडीएम राहुल धोटे को इस पर ध्यान देना चाहिए। घटना इस प्रकार की है ग्राम हटनारा का किसान ओमप्रकाश पिता बालाराम पाटीदार नए रतलाम मंडी में 478 क्विंटल 15 किलो प्याज ₹6 रूपये 9 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से दिनांक 20 सितम्बर 2018 को बेचा था। मंडी में बोली दार अहमद हुसैन उर्फ इमरान कुरैशी पिता फखरुद्दीन उर्फ कालिया निवासी कसाई मंडी ने खरीदा था। उक्त इमरान का मंडी में लाइसेंस नहीं होने के बावजूद किस तरह उसने मंडी में बोली लगाई और किसान का माल खरीदा यह बगैर मंडी प्रशासन और कर्मचारियों की मिलीभगत के असंभव है। किसान को माल खरीदी की एवज में इस इमरान ने 91030 रुपए का सिंडिकेट बैंक शाखा रतलाम का चैक क्र 235803 दिनांक 13 नवम्बर 2018 का दिया जिसे किसान ने अपनी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कस्तूरबा नगर रतलाम में प्रस्तुत किया जो बाउंस हो गया किसान ने उससे संपर्क किया तो आनाकानी करके उसको धमकी देने की बात करने लगा किसान ने इसके बारे में पता लगाया तो पता चला कि इसका कुछ अपराधिक रिकॉर्ड भी है इसकी शिकायत किसान द्वारा 6 दिसंबर को मंडी सचिव को भी की गई पर आश्चर्य इस बात का है कि बगैर लाइसेंस किस प्रकार व्यापारी मंडी में बोली लगाकर किसानों को चुना लगा रहे हैं यह बगैर मंडी प्रशासन की मिलीभगत के हो ही नहीं सकता जिला कलेक्टर को इस और तुरंत ध्यान देना चाहिए नहीं तो और भी किसानों के साथ इस तरह का धोखा हो सकता है और इसके लिए मंडी के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।
