• Mon. Nov 2nd, 2026

ईवीएम के कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल देख सकेंगे उम्मीदवार एजेंट

BySurendra Jain

Dec 6, 2018

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए 11 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट पर रिजल्ट बटन दबाते समय प्रत्याशियों के एजेंट को डिस्प्ले पैनल दिखाया जायेगा। मतगणना सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंटों को डिस्प्ले पैनल दिखाया जाए ताकि वे प्रत्येक प्रत्याशी के पक्ष में डाले गए वोट की गिनती कर सकें, जो कंट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित होंगी।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यकता होने पर मतगणना सहायक को कंट्रोल यूनिट को इस प्रकार उठाकर रखना होगा कि डिस्प्ले पैनल न सिर्फ मतगणना का सुपरवाइजर बल्कि मतगणना टेबिल पर बैठे दूसरे मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और जाली की दूसरी ओर बैठे प्रत्याशी के एजेंट को भी दिखाई दे। यदि कोई एजेंट ईवीएम पर एक बार से अधिक रिजल्ट देखने की इच्छा व्यक्त करता है तो मतगणना सुपरवाइजर को उसके संतोष के लिए फिर से रिजल्ट दिखाना होगा।
आयोग ने यह निर्देश भी दिए है कि जब प्रत्येक मतदान की टेब्ल्युलेशन शीट (फार्म 17 सी) रिटर्निंग ऑफिसर की मेज पर आ जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर का कर्त्तव्य होगा कि रिटर्निंग ऑफिसर टेबिल पर बैठे प्रत्याशी, उसके एजेंट, मतगणना एजेंट को प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रत्येक प्रत्याशी को रिजल्ट को नोट करने दें।

You missed

error: Content is protected !!