• Tue. Nov 3rd, 2026

कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेड़ा में चौथी बार विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाया

BySurendra Jain

Dec 6, 2018

रतलाम। कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेड़ा रतलाम में चौथी बार विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। स्वागत भाषण केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सर्वेश त्रिपाठी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक (कृषि) रतलाम जी.एस. मोहनिया थे। मंच संचालन फार्म प्रबंधक डॉ. डी. आर. पचौरी द्वारा किया। डॉ कामिनी कुमारी, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) द्वारा मृदा के स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की आवश्यकता व उपयोग, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल की जानकारी तथा जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. मनोज कुमार जाट, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण, डॉ. सी.आर. कांटवा, वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) द्वारा जैविक खेती पर व्याख्यान दिया गया । कार्यक्रम के दौरान केवीके के डॉ. बरखा शर्मा, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान), डॉ रामधन घसवा, वैज्ञानिक (कृषि प्रसार), डॉ. आर.एस. भदौदिया, वैज्ञानिक (उद्यानिकी), मनोज कुमार रजक, अनिल उपाध्याय, जगदीश पाटीदार, निरंजन नाथ, मुकेश कारीगर आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में कुल 123 लोगों ने भाग लिया तथा 98 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गये । उक्त जानकारी डॉ. कामिनी कुमारी, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!