• Sun. Nov 1st, 2026

पुलिस थाने में निकला 4 फीट का सांप-विवेचक कक्ष में बैठा था, पकड़कर जंगल में छोड़ा

BySurendra Jain

Sep 16, 2026

खबर पक्की, 16 सितंबर, रतलाम। जिले के नामली थाने में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के विवेचक कक्ष में करीब साढ़े 4 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखते ही पुलिसकर्मी कक्ष से बाहर आ गए। थाना प्रभारी अमित कोरी ने रतलाम से सांप पकडऩे वाले बहादुर मईड़ा को बुलाया। बहादुर मईड़ा ने कक्ष के एक कोने में छिपे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरे में भरकर फोरलेन के पास खेतों के रास्ते में छोड़ दिया।
कक्ष के कोने में छिपा बैठा था सांप
बुधवार दोपहर करीब एक बजे नामली पुलिस थाने के विवेचक कक्ष में पुलिसकर्मियों की नजर सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कोरी ने सांप पकडऩे में माहिर बहादुर मईड़ा को सूचना देकर बुलाया।
रतलाम से पहुंचे बहादुर मईड़ा ने कक्ष में जाकर सांप की तलाश की। सांप एक कोने में छिपकर बैठा था। उन्होंने सावधानी से उसे पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद सांप को बोरे में रखा और फोरलेन के पास खेतों के रास्ते में सुरक्षित छोड़ दिया।
दामन स्नैक प्रजाति का था सांप
सांप पकडऩे वाले बहादुर मईड़ा ने बताया कि पकड़ा गया सांप दामन स्नैक प्रजाति का नर सांप था, जिसकी लंबाई करीब साढ़े 4 फीट थी। उनके मुताबिक यह सांप जहरीला नहीं होता है। सुरक्षा की दृष्टि से सांप को पकड़कर आबादी से दूर जंगल की ओर छोड़ दिया गया।

Related Post

नामली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद, जावरा और रतलाम के विभिन्न स्थानों से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, करीब 1.45 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक, एएसपी विवेक कुमार लाल ने किया संवाद, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारी, विद्यार्थियों के सवालों के भी दिए जवाब
बाउंड ओवर के आदेश का उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को भेजा जेल, धारा 141 बीएनएसएस के तहत रतलाम पुलिस ने की कार्रवाई, शेष अवधि तक रहेंगे निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!