• Wed. Oct 28th, 2026

इमरजेंसी की याद ताजा कर देगी फिल्म इंदु सरकार

BySurendra Jain

Jun 16, 2017

मुंबई। मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म ‘इंदु सरकार’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मधुर भंडारकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए उन्होने लिखा कि एक औरत पूरे संसार को बदल सकती है।

48 साल के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ये फिल्म ‘पिंक’ फेम कीर्ति कुल्हारी के साथ बनाई है। फिल्म ‘पिंक’ में भी कीर्ति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में फर्स्ट लुक में कीर्ति इंटेंस लुक देती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में  नील नितिन मुकेश, संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!