• Wed. Jul 29th, 2026

एक्टिंग वाले रोल से चिपकी नहीं रहना चाहती: आलिया

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शाहरुख खान की सलाह को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वह खुद को सिर्फ एक्टिंग से नहीं बांधकर रखेंगी। हाल ही में ‘‘कॉफी विद करण’ टी.वी. शो में साथ आए थे, जहां 51 साल के अभिनेता ने आलिया के अभिनय के बारे में कहा था, ‘‘बहुत ही जल्द, बहुत ही अच्छी अभिनेत्री।’’

शाहरुख खान ने गौरी शिंदे की आनेवाली फिल्म ‘‘डियर जिंदगी’’ में आलिया भट्ट के साथ काम किया है। अभिनेता ने आलिया को सलाह दी है कि वो ‘टिपिकल’ बॉलीवुड टाइप का अभिनय भी करती रहें।

जब आलिया से पूछा गया कि वो शाहरुख की इस सलाह के बारे में क्या सोचती हैं तो उनका कहना था, ‘‘मैं उनसे सहमत हूं कि मुझे वैसे रोल भी करने चाहिए, मैं उन लोगों जसी नहीं बनना चाहती हूं जो यह कहते हैं कि मैं सिर्फ प्रदर्शन आधारित ही फिल्में करना चाहता हूं.’’ अभिनेत्री एबसोल्यूट इलिक्स फिल्मफेयर ग्लेमर एंड स्टाइल कवर लांच के दौरान कल बोल रहीं थी।

error: Content is protected !!