मुंबई। बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर ऋषि कपूर को उनकी बेबाक बयानी के लिए जाना जाता है। ट्विटर पर उनकी मौजूदगी आए दिन कोई न कोई नया बवाल खड़ा किए रहती है। अब इंडियन क्रिकेट टीम के फाइनल में जाकर पाकिस्तान का सामना करने की खबर आई, तो वह भावनाओं में बह गए और अपने लिए नई मुसीबत खड़ी कर ली।
14 जून को जैसे ही पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की खबर पुख्ता हुई, ऋषि कपूर ने एक ऐसा ट्वीट कर डाला, जो पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स के गले नहीं उतरा। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो पाकिस्तान! तुम फाइनल में आ गए? बेहतरीन! हमारे नीले रंग में तुम्हें रंगे देखकर खुशी हो रही है। अब नीले-पीले होने के लिए तैयार हो जाओ। हम तुम्हें पूरा नीला कर डालेंगे!’
