• Wed. Oct 28th, 2026

मालवा-निमाड़ में आइसोलेशन वार्ड में 13 नए संदिग्ध मरीज भर्ती

BySurendra Jain

Mar 27, 2020

इंदौर । उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण से 65 वर्षीय महिला की मौत के बाद अब तक स्वास्थ्य अमले ने 33 लोगों के नमूने जांच के लिए इंदौर भेजे हैं। इनमें से 9 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शेष की रिपोर्ट आना शेष है। जांसापुरा, केडीगेट सहित कुछ अन्य इलाकों में अब तक 118 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, वहीं मृतक महिला का एक स्वजन में संक्रमण पाया गया है। वह इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज समाजजनों द्वारा घर से अदा की गई। रास्ते ही बंद किए मंदसौर में नियमों का पालन नहीं करने से पुलिस ने अधिकांश रास्ते बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए। पहले दिन इसका असर भी हुआ। हालांकि कुछ लोगों को डंडे भी पड़े।
कुच़ड़ौद से लाए गए पांच संदिग्धों की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है और सभी को क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है। शहर में प्रशासन ने दुकानों को खुलवाकर खराब मिठाई व नमकीन भी नष्ट कराया गया।
नीमच : रहवासी क्षेत्रों में सब्जी व फल विक्रेता पहुंचे। नियम तोड़ने वाले लोगों के वाहनों की हवा निकाली गई।
झाबुआ : ढील के दौरान लोगों ने सब्जी, फल आदि सामग्री की खरीदी की। पुलिस ने शहर के कई रास्ते बंद कर दिए। भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि आदिवासी श्रमिक जो काम के लिए गुजरात में रह रहे थे, की चिंता करते हुए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से चर्चा की और सभी लोगों के सुरक्षा और खाने पीने के उचित प्रबंध की बात कही।
खरगोन : गणगौर महापर्व अंतर्गत माता की बाड़ियां खुली। अधिकांश में केवल पुजारी और संबंधित परिवारों ने ही पूजन किया। कुछ स्थानों पर बाड़ियों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने के लिए मार्किंग की गई। इधर, सामाजिक संगठन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की।
बड़वानी : शुक्रवार को व्यवस्था कुछ पटरी पर नजर आई। जिला मुख्यालय सहित अधिकांश जगह सोशल डिस्टेंस का कायदा लागू नजर आया। सांसद गजेंद्र पटेल की पहल पर जिला मुख्यालय पर रह रहे 200 से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क घर पहुंचाया गया।
रतलाम :अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजदूरों को परिवहन साधन नहीं मिल रहे हैं। इससे वे परिवार के साथ पैदल दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
देवास : 27 मार्च से कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मवेशियों के प्रति दया भाव दिखाते हुए उनके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की।
खंडवा : केवलराम चौराहे पर दोपहर में कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने कमान संभाली। महिलाओं को लेकर गुजरे बाइक सवार से जब घूमने का कारण पूछा तो उसने कहा कि कपड़ों की खरीदी करने आए हैं। इस पर टीआई ने फटकार लगाते हुए चालक को डंडा मारा। गणगौर पर्व पर माता की बाड़ियों पर दर्शनार्थियों को लौटा दिया गया।
बुरहानपुर : प्रशासन ने सब्जी व किराना सामान की घर पहुंच व्यवस्था कराई। किला रोड पर शव वाहन स्वर्ग रथ में गिनती के लोग शव लेकर श्मशान जाते दिखाई दिए। सभी ने मुंह पर मास्क पहने हुए थे।
धार : लोगों को समझाया जा रहा है। लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर उनको भर्ती किया गया है। इधर, जिले से बाहर से आने वाले लोग परेशान हो रहे। पैदल चल कर आवाजाही कर रहे हैं।
आलीराजपुर : सब्जियों के दाम में भी दो गुना तक इजाफा हो गया है। इससे लोगों पर महंगाई की मार भी पड़ रही है।
शाजापुर : जो लोग बेवजह घरों से निकलते दिखे उन पर पुलिस को सख्ती करना पड़ी। हाईवे से होकर कु छ लोग पैदल व ऑटो से अपने-अपने शहरों की और आते जाते भी दिखाई दिए।

You missed

error: Content is protected !!