• Sat. Sep 19th, 2026

मतदान दलों और राजनीतिक पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना मतदान के दिन ही खुलेगी ईवीएम की सील

BySurendra Jain

Nov 26, 2018
खबर पक्की: मतदान दलों और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के लिए इस बार एक विशेष सूचना है भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार इस बार जो नई मशीनें ईवीएम की आई है, विवि पेट सिस्टम के साथ उनके प्रोटोकॉल के अनुसार इन मशीनों को जब वितरित किया जाएगा तो इनकी सील खोला जाना वर्जित है। इनकी सील मतदान के दिन ही सुबह 7:00 बजे खोलना है और कम से कम 50 माकपोल मत निकालना है माक पोल मत निकालने के बाद सबके सामने दोबारा मशीन को सील कर दिया जाएगा उसके बाद मतदान प्रारंभ होगा पूर्व में जो ईवीएम मशीनें उपयोग की जाती थी उनको वितरित करने के साथ ही लेने वाला उनको चेक करने के लिए सील खोलता था और दस्तावेज में कब-कब उसने सील खोली और वापस लगाई उसका ब्यौरा दर्ज करता था। किंतु अब सील खोलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि नई मशीनों का यही प्रोटोकोल है।
error: Content is protected !!