खबर पक्की/ जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंप की अनुज्ञप्ति के शर्त क्रमांक 4 और 5 का उल्लंघन करने पर पिपलोदा के दो पेट्रोल पंपों की अनुज्ञप्ति आज निलंबित कर दी। केशव ऑटोमोबाइल जो की एस्सार कम्पनी का पम्प है जिसके मालिक महेश कुमार पिता समरथ मल नांदेचा है को अनुज्ञप्ति क्रमांक 50 एक अन्य पंप जो बीपीसीएल का है जिसके मालिक संजय पिता जितेंद्र कुमार नांदेचा है को अनुज्ञप्ति क्रमांक 83 के उल्लंघन पर आगामी आदेश तक दोनों पंपों की अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है
