• Tue. Oct 6th, 2026

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जूतों का हार पहनाया

BySurendra Jain

Nov 20, 2018

खबर पक्की: नागदा खाचरोद के भाजपा प्रत्याशी दिलीप शेखावत को आज जनसंपर्क के दौरान खेड़ावदा गांव में एक शख्स ने जूतों का हार पहना दिया यह सुबह के समय जनसंपर्क के दौरान हुई घटना है दिलीप शेखावत ने इसे विरोधियों की चाल बताया है और कहा है कि जितने फुर्ती से उसने मुझे जूतों का हार पहनाया और जितनी फुर्ती के साथ उसका वीडियो बना यह  स्पष्ट करता है कि इसमें विरोधियों की चाल है क्योंकि जूतों का हार पहनने के 5 मिनट के अंदर ही उनको देश के कई नामी चैनलों के फोन आ गए थे इससे स्पष्ट है कि यह मेरे विरोधियों की चाल है ऐसा आरोप लगाया है।

You missed

error: Content is protected !!