• Mon. Oct 5th, 2026

डेलनपुर टोल पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 42 पेटी मदिरा जब्त, बिना पास-परमिट परिवहन करते दो आरोपी पकड़े गए, वाहन सहित 11.45 लाख रुपए का माल जब्त

BySurendra Jain

Oct 5, 2026

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धामनोद-रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के पास एक वाहन से 42 पेटी मदिरा बरामद की। कार्रवाई में दो आरोपियों को निरुद्ध कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई ने बताया कि 4 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडे के नेतृत्व में डेलनपुर टोल के पास अवैध मदिरा परिवहन रोकने के लिए चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान फोर्स तूफान वाहन क्रमांक जीजे 09 बीएम 2538 को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन में बिना पास-परमिट के माउंट 6000 बीयर की 22 पेटी, बोल्ट बीयर की 10 पेटी तथा देशी मदिरा प्लेन की 10 पेटी, कुल 42 पेटी मदिरा मिली। आबकारी विभाग ने मदिरा सहित वाहन को विधिवत जब्त कर लिया।
मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें निरुद्ध किया गया। जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत करीब 11 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है।

You missed

error: Content is protected !!