खबर पक्की: न चौकीदार है ना मणिलाल है प्रेमलता दवे के यहां एक सीढ़ी एक द्वार है यह स्लोगन लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी घूम रही है और जनता को भ्रमित कर रही है ऐसे असत्य प्रचार को तुरंत रोका जाए भाजपा प्रत्याशी चेतन कश्यप के निजी सहायक मणिलाल द्वारा इस नारे पर आपत्ति लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता दवे के खिलाफ लिखित में आचार संहिता उल्लंघन की f.i.r. करवाई है f.i.r. 18 तारीख को शाम को स्टेशन रोड थाने पर की गई है, देखना है इस एफ आई आर पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। चूँकि चेतन कश्यप के निजी सहायक का नाम भी मणिलाल है और उन्होंने इसीलिए उक्त नारे पर आपत्ति ली है कि यह मणिलाल मेरे से संबंधित है और मुझे दुष्प्रचार में घसीटा जा रहा है इसलिए ऐसे प्रचार पर तुरंत रोक लगाई जाए।
