• Mon. Oct 5th, 2026

सीबीआई अधिकारी ने तबादले को दी चुनौती कहां मोदी सरकार के 1 राज्य मंत्री ने ली करोड़ों की रिश्वत

BySurendra Jain

Nov 19, 2018
सीबीआई के अंदर जारी रार थमती नहीं दिख रही है। अब CBI  के DIG मनीष कुमार सिन्हा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई  के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना  के खिलाफ जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी मनीष सिन्हा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। मनीष सिन्हा ने अपने तबादले के खिलाफ याचिका देकर कहा कि उनके पास कुछ चौंकाने वाले दस्तावेज़ हैं, जिन पर तुरंत सुनवाई की ज़रूरत है। इस पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने ये कहते हुए जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया कि कुछ भी हमें चौंकाता नहीं है। लेकिन अपनी याचिका में सीबीआई अफ़सर ने जो दावे किए हैं वो वाकई सनसनीखेज हैं। सीबीआई अधिकारी ने दावा किया कि ‘एक राज्यमंत्री ने कुछ करोड़ रुपये की रिश्वत ली है।’ साथ ही मनीष सिन्हा का दावा है कि उनका तबादला राकेश अस्थाना को मदद पहुंचाने के इरादे से किया गया है। साथ ही नीरव मोदी के मामले की जांच भटकाने की भी जानबूझकर कोशिश की गई। सीबीआई अधिकारी मनीष सिन्हा ने राकेश अस्थाना के ख़िलाफ़ SIT जांच की मांग भी की है।

You missed

error: Content is protected !!