खबर पक्की: रतलाम जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौड़ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव का पद दिया गया है 17 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाश शेखर के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है इससे जिले और प्रदेश में उनका कद बढ़ेगा। इसके साथ ही उनको रतलाम जिले की पांचों विधानसभा से रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण जावरा सैलाना व आलोट का चुनाव प्रचार प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
