• Mon. Oct 5th, 2026

कश्यप की कांग्रेसी खेमे में सेंध प्रदेश सचिव के घर गए

BySurendra Jain

Nov 17, 2018

खबर पक्की:यूँ तो भाजपा प्रत्याशी चैतन्य काश्यप का जनसम्पर्क बड़े जोर शोर से चल रहा है और वे जिधर जा रहे है जनता उनका भावभीना स्वागत कर रही है, पर कल का जनसम्पर्क उनका पुरे शहर में चर्चा का विषय बना हुवा है। कल 16 नवम्बर को जन संपर्क के दौरान वे कालेज ऱोड के पीछे के मोहल्लों में जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सचिव निमिष व्यास जो की कांग्रेस के युवा चेहरे और मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीब माने जाते है के घर गये और वहां पूरे घर के सदस्य जैसे उनका ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहां उनके पिताजी अम्बिका प्रसाद व्यास, खुद निमिष व्यास और घर के बाकी सदस्यों ने जिस आत्मीयता से स्वागत किया उसकी पुरे शहर में चर्चा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर से वे खुद भी विधायक के टिकिट के दावेदार थे किंतु उनको टिकिट न देते हुवे कांग्रेस ने प्रेमलता दवे को उम्मीदवार बनाया यही कारण है कि जनता में चर्चा है की टिकिट न मिलने के कारण ही वे कांग्रेस उम्मीदवार के साथ ताकत के साथ खड़े होने के बजाय कांग्रेस उम्मीदवार को कड़ी चुनौती पेश करने वाले विपक्षी उम्मीदवार के स्वागत में पलक पावड़े बिछा रहे है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क के दौरान हिम्मत कोठारी के कट्टर समर्थक राजेश मूणत का घर भी पास ही है और वह आये दिन सोशल मीडिया पर विधायक काश्यप के खिलाफ मुहिम चलाते रहते है किंतु जनसम्पर्क के दौरान वह भी काफी लोगो को लेकर स्वागत के लिये तैयार खड़े थे और उन्होंने भी काफी कोशिश कि की काश्यप उनके घर भी आये किन्तु काश्यप ने उनके घर न जाते हुवे निमिष व्यास को तरजीह दी इससे कांग्रेसी हलको में कान खड़े हो गये है की जब सिंधिया के करीबी ही कांग्रेस के साथ नही दिखाई दे रहे तो फिर तो बन गये सिंधिया मुख्यमंत्री और बन गई कांग्रेस की सरकार।

You missed

error: Content is protected !!