खबर पक्की :आलोट, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र गहलोत को जनसंपर्क के दौरान ग्राम अरवलिया सोलंकी में कार्यकर्ताओं ने आम पब्लिक के सामने खरी खोटी सुनाई कहा कि वोट लेने क्यों आए एट्रोसिटी एक्ट वाले के पास ही जाओ हमारे गांव में क्या रखा है हम युवाओं को रोजगार भी नहीं इसी तरह की बातों से विधायक जितेंद्र गहलोत जो की क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास करने का दावा करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कार्यकर्ताओं की नाराजगी आज आलोट जनपद पंचायत के गांव अरवलिया सोलंकी में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मांगू सिंह आंजना व सरपंच संघ के अध्यक्ष बद्री दास बैरागी के सामने कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। जितेंद्र गहलोत केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पुत्र हैं और भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार जितेंद्र गहलोत को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है लेकिन स्थानीय मुद्दा और कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चावला इन पर हावी होते दिख रहे हैं साथ ही गांव में आम कार्यकर्ताओं का लगातार बीजेपी को छोड़ कांग्रेस की ओर झुकाव नजर आ रहा है गांव गांव में हो रहे विरोध से भारतीय जनता पार्टी की हालत ख़राब होती नजर आरही है।
