• Sun. Sep 6th, 2026

करणी सेना ने विरोध कर भाजपा प्रत्याशी को लौटाया, -चुनाव प्रचार के लिए गांव पहुंचे मकवाना को समाजजनों ने पूछे सवाल, बिना प्रचार के ही लौटना पड़ा

BySurendra Jain

Nov 14, 2018
रतलाम। एससी एसटी एक्ट में संशोधन सहित बिल पारित करना भाजपा के लिए अब भी मुसीबत खड़ी कर रहा है। रतलाम ग्रामीण एसटी सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी दिलीप मकवाना को ग्राम नगरा में करणी सेना के सदस्यों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। समाजजनों ने गांव में प्रचार के लिए आए मकवाना से एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सवाल किए जिनका जवाब नहीं दे पाए मकवाना को लौटना पड़ा। 
 जानकारी के अनुसार ग्राम नगरा में बुधवार को दिलीप मकवाना समर्थकों के साथ प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान प्रद्युम्न सिंह सोलंकी के नेतृत्व में करणी सेना के युवाओं ने एकत्रित होकर कार में जा रहे मकवाना को रोका और उनसे सवाल किए। युवाओं ने उनसे पूछा कि एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के बाद से आए दिन बेकसूर सवर्ण लोगों पर भी सीधे एफआईआर दर्ज हो रही है, क्या यह न्याय संगत है। युवाओं ने उनसे भाजपा की मंशा, भाजपा द्वारा सवर्णो के हित में चार सालों में किए गए कार्य, रोजगार के लिए दिलवाए गए अवसरों, ठोस बुनियादी सुविधा देने के संबंध में सवाल किए। सवालों में घिरे दिलीप मकवाना सवालों के जवाब नहीं दे पाए और जाने लगे तो युवाओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और उन्हें गांव में तभी वोट मांगने के लिए कहा जब वे उनके सवालों के जवाब दे पाए। 

You missed

error: Content is protected !!