• Sun. Sep 6th, 2026

जनता का जमीर ही हमीर का फैसला करेगा: डॉ हमीर सिंह राठौर

BySurendra Jain

Nov 14, 2018
खबर पक्की: कांग्रेस के बागी सेवा भावी उम्मीदवार डॉक्टर हमीर सिंह राठौड़ ने नाम वापसी के अंतिम दिन स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस आलाकमान या कांग्रेस के नेता नहीं जनता का जमीर ही हमीर का फैसला करेगा मुझे 40 साल हो गए हैं जावरा की जनता की सेवा करते हुए चिकित्सा सेवा के बाद अब मैं राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करके जावरा का परिदृश्य बदलना चाहता हूं अगर मुझे मौका मिला तो निश्चित रूप से मैंने जिस जावरा की कल्पना की थी वह जावरा में बना कर रहूंगा। खबर पक्की ने जब यह पूछा की आज नाम वापसी का अंतिम दिन है आप किस कांग्रेसी नेता की बात मानकर नाम वापस लेगे तो उन्होंने कहा कि स्वयं राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी फोन लगा दे तो अब मैं नाम वापस नहीं लूंगा क्योंकि जावरा की जनता और कार्यकर्ताओं ने जिस विश्वास और आशा के साथ मुझे चुनाव मैदान में खड़ा किया है उनकी आशा और अपेक्षाओं को तोड़ नहीं सकता अब जावरा की जनता का जमीर ही हमीर का फैसला करेगा 40 साल पहले मैं राजस्थान से आकर जावरा की जनता की सेवा में लगा था 40 सालों से जावरा की जनता ने मेरे सेवा के कार्य को देखा है और जनता के हाल पर मैंने अपने आप को छोड़ दिया है वह चाहे जो फैसला करें मुझे मंजूर है मेरी जीत या मेरी हार जो भी होगी वह जनता की होगी जिस जनता ने मुझे खड़ा किया है फैसला भी उसी को करना है।

You missed

error: Content is protected !!