खबर पक्की: धराड़ से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नलकुई में बारिश पूर्व करीब 6 माह पूर्व रुके वार्ड नम्बर 8 में 2 लाख से बनने वाली सीसी रोड का निर्माण अब फिर से आरम्भ हो गया है जिसकी लंबाई करीब 195 मीटर है जो कि जनपद सदस्य निधि से निर्माण हो रही है । रोड का कार्य आरंभ होने से क्षेत्रवासियों को बारिश में होने वाले कीचड़ से निजात मिलेगी । 6 माह से रुका सीसी रोड निर्माण कार्य दो दिन पूर्व से कार्य फिर से शुरू हो गया है जिससे क्षेत्रवासियों को बारिश में कीचड़ व गन्दगी से निजात मिलेगी ही साथ ही आवाजाही में भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा रोड बनाने के पूर्व क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था वही खेतिहर किसानों को आने-जाने वह अपने गाय ढोरों को निकालने में भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता था। क्षेत्रवासियों ने पंचायत में रोड बनाने को लेकर मांग रखी थी जिसके बाद जनपद सदस्य निधि से यह कार्य हो पाया ।
ग्रामीणों ने बताया कि 6 माह पूर्व वार्ड क्रमांक 8 में सीसी रोड का कार्य आरंभ हुआ था लेकिन जिस ठेकेदार को ठेका दिया था वह भाग गया फिर दूसरे ठेकेदार को ठेका दिया जिसने भी कई दिनों से काम नहीं किया और अब जाकर कार्य किया है दो-तीन दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा हमने सीसी रोड को 10 मीटर और बढ़ाने की मांग भी सरपंच महोदय से की है हम देखते हैं हमारी मांग पूरी होती है या नहीं ।
ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सचिव दीपक रायकवार ने बताया कि यह रोड जनपद सदस्य निधि जो कि 2 लाख रुपये निर्माण राशि है जिसका टेंडर 6 माह पूर्व ऑनलाइन हो गया था व सामान भी आ गया था लेकिन किसी कारण से ठेकेदार आया नहीं जिसके बाद में दूसरे ठेकेदार को बदला गया जिस कारण से यह रोड निर्माण लेट हो गया था दो बार ठेकेदार को बदलना पड़ा ,इस रोड का रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही हो चुका था ,वैसे आचार संहिता लगने के बाद में हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते क्योंकि कंप्यूटर में वह साइड ऑनलाइन खुलेगी ही नहीं । सरपंच हेमराज भूरिया ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन तब माना जाता है जब कोई नया कार्य करते हैं यह सीसी रोड का कार्य आचार संहिता लगने के पूर्व का है जो कि बीच में किसी कारण से रुक गया था वह अब प्रारम्भ हुआ है यह रोड जनपद सदस्य निधि के द्वारा हो रहा है ।
6 महीने में बदले 2 ठेकेदार, अब जाकर बनेगी सीसी रोड ।
