• Fri. Sep 18th, 2026

रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लेटफॉर्म से पकड़े लाखों रुपए

BySurendra Jain

Nov 11, 2018

खबर पक्की=रतलाम/ रेलवे पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेनी देसावतु के निर्देश में रेलवे स्टेशनों पर चलाई जा रही सघन चेकिंग के दौरान रतलाम जीआरपी पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 से दो व्यक्तियों से 18 लाख से अधिक राशि पकड़ी है।
जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 पर बान्र्दा-उदयपुर ट्रेन के जनरल कोच के सामने एक बैग लेकर खड़े दो व्यक्तियों पर शंका होने पर पूछताछ वहां पर तैनात एसआई गोपाल सिंह कनासिया ने की बैग की तलाशी लेने पर बैग में कपड़े के साथ 18लाख57हजार 400 रूपये मिले। पकड़े गए व्यक्तियों ने पुलिस को अपना नाम प्यारचन्द पिता रोडूराम खटीक (51) जाजपुर जिला भीलवाड़ा तथा रामदयाल पिता कन्हैयालाल (35)
देवजीकपना जिला बूंदी बताया पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से रुपए जब्त कर रतलाम जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर तथा इनकम टैक्स अधिकारी को सूचना दे दी है।
थाना प्रभारी श्री गौतम ने बताया कि 10 लाख से अधिक राशि होने पर इनकम टैक्स को मामले की सूचना दी जाती है उसी क्रम में हमारे द्वारा सूचना दे दी गई है अग्रिम कार्रवाई इनकम टैक्स अधिकारी के आने के बाद होगी।

You missed

error: Content is protected !!