• Tue. Oct 6th, 2026

लेटलतीफी से नाराज यास्मीन ने लड़ने से मना किया, कहा तुम्हारा टिकट तुम्हारे घर रखो

BySurendra Jain

Nov 6, 2018
खबर पक्की: कांग्रेस द्वारा रतलाम शहर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशित घोषित करने में की जा रही देरी से नाराज होकर टिकट की दावेदार यास्मिन शेरानी ने लड़ने से मना कर दिया है खबर पक्की से चर्चा करते हुए यास्मीन ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का रवैया बहुत लचर रहा है दो दिन से टिकिट देने की बात कर के आधा घंटा एक घंटा बता बता कर दो दिन निकाल दिया इस तरह से टुंगा टुंगा कर किसी को टिकट देना किसी भी प्रत्याशी का उत्साह और ऊर्जा को खत्म कर देगा ऐसे टिकट से क्या फायदा इसलिए मैंने लड़ने से इंकार कर दिया है और कह दिया कि आप का टिकट आप अपने पास रखो अब मुझे टिकट दे भी दिया तो मैं लड़ूंगी नहीं क्योकि मेरा लड़ने का उत्साह तो पार्टी ने इतनी देर कर के खत्म कर दिया है। जब लड़ने का उसका ही नहीं बचे तो फिर लड़ने से क्या फायदा यासमीन के इंकार करने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किस पर दाव लगाती है।

You missed

error: Content is protected !!