रतलाम। एक महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि महिला शराब का नशा करती थी और उसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरा निवासी सीमाबाई पति लखन उम्र 30 वर्ष को अचैत अवस्था में रविवार देर रात को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पति लखन ने बताया सीमाबाई का दूसरा विवाह मेरे साथ हुआ था। लगभग 8 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। सीमाबाई को शराब पीनी के आदत थी। रविवार रात को भी उसने शराब पी थी और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई थी। वह पर्दा लगाकर सोने गई थी शंका होनो पर परिवार के लोगों ने पर्दा हटा दिया था। बाद उसने साड़ी का पर्दा लगाकर लाईट बंद कर के सो गई हम सभी समझे की वह सो गई, लेकिन उसने साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। कुछ समय बाद जब में अंदर पहुंचा तो चाकू से साड़ी का फंदा काट कर उसे नीचे उतारा और उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह चिकित्सक ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
साड़ी के फंदे से फांसी का फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
