खबर पक्की: रतलाम से कांग्रेस ने अनिल झालानी, प्रेमलता दवे, पारस सकलेचा के चल रहे नामों को दरकिनार कर यास्मीन शेरानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए अपना अल्पसंख्यक और महिला कोटा भी पूरा कर दिया और जुझारू महिला नेत्री यास्मिन शेरानी को उम्मीदवार बना दिया पिछली बार भी कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार ही दिया था और अदिति दवे को 35000 वोट मिले थे। यह निश्चित है कि चैतन्य काश्यप जैसे भीम काय उम्मीदवार के सामने यास्मीन शेरानी और कांग्रेस को अत्यधिक मशक्कत करना पड़ेगी कांग्रेस इस में कहां तक सफल हो पाती है यह तो परिणाम बताएगा पर एक बात निश्चित है की महिला उम्मीदवार होने से चुनाव शालीनता पूर्ण होगा और भाजपा और कश्यप चैन की सांस ले सकते हैं।
