• Sun. Oct 4th, 2026

उम्मीदवार की क्या मंशा है इस पर निर्भर करेगा मेरा प्रचार करना ना करना: हिम्मत कोठारी

BySurendra Jain

Nov 4, 2018
खबर पक्की: रतलाम शहर सीट से टिकट न दिए जाने से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने रतलाम शहर सीट पर प्रचार करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जिसको टिकट मिला है उस उम्मीदवार चैतन्य कश्यप की  क्या मंशा है इस आधार पर निर्भर करेगा कि मैं रतलाम शहर में प्रचार करूं या ना करूं बाकी पार्टी जहां भेजेगी जिले के अंदर कहीं पर भी मैं वहां प्रचार करने के लिए तैयार हूं। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर द्वारा दिलीप मकवाना पर डेढ़ करोड़ देकर टिकट लाने  के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह गलत तरीका है मथुरा लाल जी को ऐसा आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए भाजपा में पैसे देकर टिकट नहीं बांटे जाते हैं।

You missed

error: Content is protected !!