• Sun. Oct 4th, 2026

 हॉट बाजार में ग्रामीणों ने की जमकर खरीददारी, यातायात के भारी दबाव से दिन भर लगा रहा जाम।

BySurendra Jain

Nov 4, 2018

खबर पक्की । धराड़ में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में इस बार रविवार को त्योहारी हॉट होने के कारण यहां आस-पास लगने वाले 8 गांव के ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की आमतौर पर यह हॉट बाजार दोपहर 2 बजे से ग्राहकी चालू होकर रात को 7:00 बजे तक चलता है लेकिन इस दिवाली के सीजन में यह त्योहारी हाट धनतेरस ,पड़वा , दिवाली के ठीक पहले होने के कारण इस रविवार को 12 बजे से ही बाजार में खरीददारी को लेकर रौनक देखने को मिली जो कि देर रात तक खरीदारी चली ,जिसमें महिलाओं ने अपने घर के साजसज्जा सामान व गहनों ,साड़ियों सहित अनेक दूसरे सामान भी खरीदे तो किसानों ने भी अपने पशुधनओं के लिए सेला फुंदी व घण्टी और सींगो को रंगने के लिए कलर खरीदे जो कि परंपरा अनुसार गोवर्धन पूजा वाले दिन गाय और भैंस को सुबह जल्दी नहला करके पशुधन की पूजा करके उन्हें बांधा जाएगा जिसके बाद में उनकी पूजन की जाएगी ।

बाजार में भीड़ ज्यादा होने के कारण बड़े वहां के निकलने के दौरान कई बार लगा जाम लेकिन जिम्मेदारों ने आकर झांका तक नहीं:-
मुख्य रोड पर हाट बाजार में भीड़ अधिक रहने के कारण यातायात का दिनभर दबाव बना रहा जिससे बाजार में आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा कई बार बड़े वाहन जैसे पिकअप ,ट्रक ,ट्रैक्टर ट्रॉली आदि निकलने के दौरान जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हुई , हालांकि धराड़ पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी शिवनाथ सिह राठौर द्वारा यातायात की स्थिति सही करने के लिए जवानों को लगाया भी लेकिन हाट बाजार के पीछे वाली डायवर्ट रोड पर भी रोड सही नही होने के कारण वहानो का दबाव इसी बाजार वाली रोड पर बना रहा जिस कारण वाहन चालकों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान जिम्मेदारो ने इस समस्या की ओर आकर झाँका तक नहीं ।

You missed

error: Content is protected !!