• Thu. Jul 30th, 2026

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदसौर पुलिस के अधिकारी बदले, 5 का तबादला

BySurendra Jain

Jun 15, 2017

भोपाल। मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल लौटे और उनके भोपाल पहुंचने के साथ ही मंदसौर पुलिस के 5 बड़े अधिकारियों की बिदाई तय हो गई। गुरूवार को पुलिस मुख्यालय से 6 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए है। मंदसौर जिले में ही 5 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।

गुरूवार को पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत एएसपी गरोठ एस.एस. कनेश को एएसपी मंदसौर, एएसपी मंदसौर अजय प्रताप सिंह को उप सेनानी 35 वीं बटालियन मंडला, एसडीओ मल्हारगढ़ राधेश्याम सोलंकी को पुलिस मुख्यालय भोपाल, एएसपी अजाक मंदसौर प्रदीप बख्शी को एसडीओ मल्हारगढ़ और मंदसौर एसडीओपी संध्या राय को पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। उज्जैन से एसडीओ राकेश मोहन शुक्ल को मंदसौर एसडीओपी बनाया गया है।

error: Content is protected !!