• Fri. Aug 7th, 2026

सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए जज, नियुक्ति के बाद आज ली शपथ

BySurendra Jain

Nov 2, 2018

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में चार नए जजों ने शपथ ग्रहण कर ली है। राष्ट्रपति ने गुरुवार को ही इन नए जजों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह नवनियुक्त सभी जजों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी शामिल हैं। इन चारों जजों की नियुक्तियां उनके पद ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

नए जजों के पद ग्रहण करने से सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़ कर 28 हो गई है सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल मंजूर पद 31 हैं। इस तरह नई नियुक्तियों के बाद भी तीन पद खाली रह गए हैं। शायद यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति ने सबसे कम समय में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश स्वीकार करते हुए जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति का आदेश पारित किया है।  अक्टूबर को इन चारों जजों को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सरकार से सिफारिश की थी। ये चारों न्यायाधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी, जस्टिस मुकेश कुमार रसिकभाई शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी ऑल इंडिया हाई कोर्ट जजों की वरिष्ठता क्रम में 4,5,17 और 25वें नंबर पर आते हैं।

You missed

error: Content is protected !!