रतलाम। मध्यप्रदेश में विधानसभा आम चुनाव-2018 में बुधवार, 28 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने अधिसूचना जारी की है। सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत रहेगा।
