रतलाम। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़ बुधवार 7.15 बजे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से प्रारंभ हुई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय एकता के लिये कलेक्टर श्रीमती चौहान, एसपी गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा, एडीएम जितेन्द्र सिंह चौहान ,एएसपी प्रदीप शर्मा, एसडीएम राहुल घोटे, निगम आयुक्त एसके सिंह प्रशासनिक अधिकारी, युवा, बच्चे सभी ने दौड़ लगाई । यह दौड़ लोकेन्द्र टॉकीज,न्यू रोड़, दो बत्ती चौराहा होते हुए स्टेडियम मार्केट पर समाप्त हुई । कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
रेलवे हॉस्पिटल से शुरू हुई दौड़
पश्चिम रेलवे मंडल ने भी रन फॉर यूनिटी दौड़ लगाई। डीआरएम आरएन सुनकर सहित अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों ने रेलवे हॉस्पिटल से दौड़ प्रारंभ हुई। दौड़ डीआएम कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां डीआरएम सुनकर ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
भाजपा ने भी लगाई दौड़
भाजपा की रन फॉर युनिटी दौड़ नेहरू स्टेडियम से प्रात 9 बजे प्रारंभ हुई। इस में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद चौक पहुंच, जहां राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी दौड़ में कलेक्टर व एसपी दौड़े
