• Sun. Nov 29th, 2026

 केंद्र सरकार को बड़ा झटका सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन में राफेल विमानों की कीमत और रणनीतिक जानकारी बंद लिफाफे में देने को कहा

BySurendra Jain

Oct 31, 2018

खबर पक्की: आज सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमानों के बारे में सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को 10 दिन में इनकी कीमत और रणनीतिक जानकारियां बंद लिफाफे में देने के लिए कहां है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने 31 अक्टूबर तक बंद लिफाफे में राफेल सौदे से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कहा था किंतु आज सुनवाई करते हुए 10 दिनों में राफेल विमानों की कीमत सहित ऑफसेट पार्टनर चुने जाने की प्रक्रिया संबंधित सभी जानकारी 10 दिन के अंदर सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में देने के लिए आदेश दिया।

You missed

error: Content is protected !!