रतलाम / पुलिस अधीक्षक गौरव तीवारी को शहर में विभिन्न चौराहे पर लगातार है ट्रैफिक जाम होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दोपहर को शहर के विभिन्न चौराहे पर खड़े रहकर बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए स्वयं ने बेरिकेट लगाए।
पुलिस अधीक्षक ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय, शहीद चौक, आबकारी चौराहा, तोपखाना, बाजना बस स्टैंड, माणक चौक, डालू मोती बाजार, चांदनी चौक, आदि चौराहे पर जाकर ट्रैफिक जाम होने के कारणों का पता लगाकर ट्रैफिक सुधारने के आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उधौगीक थाना क्षेत्र में भी जहां पर अधिक ट्रैफिक दबाव है और लगातार दुर्घटना हो रही है ऐसे पॉइंट को भी चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार को मध्य नजर हेवी व लोडिंग वाहन को शहर के मध्य प्रतिबंधित कर एक निश्चित समय में ही छोड़ा जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी विलास वाधमारे, ट्राफिक सूबेदार मोनिका चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान,डीडी नगर थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक ने देखी विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था, आवश्यक निर्देश दिए
