• Thu. Sep 3rd, 2026

पेशी के दौरान फरार आरोपी बंटी लाला गिरफ्तार,  रतलाम पुलिस ने जयपुर से किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 26, 2018

रतलाम/जावरा जेल से पेशी लाने के दौरान फरार बंटी लाला को जावरा पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी न्यायालय में पेश किया 5 दिन का रिमांड मांगा गया।फरारी के दौरान उसे शरण देने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर सहयोग करने के आरोप में उन्हें भी मुलजिम बनाने की तैयारी कर रही है

पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया की डोडाचूरा तस्करी मामले में फरार आरोपी महिपालसिंह डोडिया उर्फ बंटी लाला को उज्जैन एसटीएफ ने 17 जनवरी 2018 को गिरफ्तार किया था। तभी से वह जावरा जेल में बंद था। अवैध शराब तस्करी के मामले में पेशी पर जिला न्यायालय रतलाम लाने के लिए 29 सितंबर को पुलिसकर्मी सोहनलाल भावेल व रवि पहाड़िया उसे जावरा जेल से रतलाम पेशी पर लेकर आए थे। जावरा
जेल के बाहर बंटी लाला का एडवोकेट महेंद्रसिंह सिसौदिया कार लेकर खड़ा था। कार में शराब पीते हुए पुलिसकर्मी रतलाम आए। इस दौरान बंटी लाला मोबाइल फोन पर बात करता रहा। रतलाम पहुंचते ही बंटी लाला ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और वकील महेंद्रसिंह से कार उसके रिश्तेदार विजयसिंह के रत्नेश्वर रोड स्थित कंचन मैरिज गार्डन ले चलने को कहा।मैरिज गार्डन में बंटी लाला से मिलने चार-पांच लोग पहुंचे। इसके बाद विजयसिंह तारीख बढ़ाने का कहकर आरक्षक रवि पहाड़िया को लेकर जिला न्यायालय चला गया। आरक्षक सोहनलाल मैरिज गार्डन में रुका रहा और नहाने का कहकर मैरिज गार्डन में अंदर गया बंटी लाला पीछे से भाग गया था।
जयपूर से पकड़ा
पुलिस अधीक्षक को 23 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बंटी लाला जयपुर में निर्माण नगर गार्डन के पास रह रहा है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टिम बना कर जयपुर भेजी टीम ने 24-25 अक्टूबर को जयपूर निर्माण नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर पुलिस ने रूप बदल कर रैकी की तथा फरार आरोपी वहा पर दिखाई देने पर पीछा करके उसके ठहरने के स्थान की तस्दीक होने पर थाना श्याम नगर जयपुर की पुलिस को सूचना देकर 25 अक्टूबर को रात्रि में फरार आरोपी के रुकने वाले मकान के चारों ओर से घेराबंदी कर दबीश दी। मकान से बंटी लाल उर्फ महिपाल सिंह मिला जिसे लेकर रतलाम आए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर 1 नवंबर तक पुलिस रिमांड मांगा जहा न्यायालय ने उन्हें रिमांड दिया गया। रिमाडं के दौरान पुलिस बंटी लाला से फरार करने में सहायता करने वाले व्यक्तियों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस इस मामले मे बंटी लाला को सहयोग करने वाले 6 व्यक्तियो के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
टिम को ईनाम
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि 18 प्रकरणों में विगत कई वर्षों से फरार व पकडे जाने के बाद न्यायालय से पेशी के दौरान फरार होने के वाले आरोपी को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने में जावरा नगर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा, उप निरीक्षक वीरेंद्र बंदेवार, हिमांशु भार्गव, सुरेश गोयल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, विपुल भावसार, रवि कुमार, चंद्रकांत, नरेंद्र हाड़ा, विष्णु चंद्रावत, रितेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!