• Tue. Sep 15th, 2026

बदमाशों ने महिला को आवाज लगाकर झपटी चेन

BySurendra Jain

Oct 25, 2018

रतलाम। फ्रीगंज निवासी पदमा जायसवाल के घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने गीताबाई के नाम से आवाज लगाई। पदमा घर के बाहर आई और पूछा किससे मिलना है उन्होंने गीताबाई से मिलने की बात कही। पदमा ने कहा की यहां कोई गीताबाई नहीं रहती है। बदमाशों ने पदमा को बातों में लगया और मौका पाते ही बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने सोने की चेन झपट कर बाइक पर बैठ कर वहां से भाग गए। मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे व चौराहे-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंखाल रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!