रतलाम /अमानक उर्वरक क्रय विक्रय पर उपसंचालक कृषि तथा लाइसेंस अथॉरिटी रतलाम द्वारा विकासखंड सैलाना के ग्राम सरवन के मैसर्स विजय कृषि सेवा केंद्र का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि उर्वरक निरीक्षक तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा फर्म से उर्वरक नमूना लेकर प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया था। विश्लेषण में उर्वरक नमूना अमानक पाया गया। कारण बताओ सूचना पत्र तथा लाट प्रतिबंधित आदेश जारी किया जाकर संबंधित विक्रेता फॉर्म एवं निर्माता कंपनी से उत्तर चाहा गया था परंतु संबंधितों से उत्तर प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप पुनः स्मरण पत्र जारी कर तीन दिवस में उत्तर चाहा गया था। लेकिन संबंधित निर्माता कंपनी एवं विक्रेता फॉर्म द्वारा कोई भी उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जाने से लाइसेंस अथॉरिटी द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 21 में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
