• Wed. Sep 2nd, 2026

निर्वाचन अवधि के दौरान पेट्रोल डीजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

BySurendra Jain

Oct 22, 2018

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने विधानसभा निर्वाचन- 2018 के अंतर्गत चुनाव संचालन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों हेतु पेट्रोल एवं डीजल की समुचित उपलब्धता एवं आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी आइओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, ऐसार, रिलायंस कंपनी के सेल्स ऑफिसर को दिए निर्देश में कहा है कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त अवधि के दौरान जिले में पेट्रोलियम डीजल की समुचित उपलब्धता एवं आपूर्ति बनाए रखें।

You missed

error: Content is protected !!