खबर पक्की: रतलाम विधानसभा से भाजपा के टिकट पर कौन लड़ेगा अभी इसकी घोषणा पार्टी ने नहीं की है पर खबर पक्की ने हिम्मत कोठारी और चेतन कश्यप को लेकर सोशल मीडिया पर जो सर्वे करवाया था। उस सर्वे के मुताबिक रतलाम शहर सीट के लिए भाजपा का सबसे लोकप्रिय चेहरा चैतन्य कश्यप है। 66 परसेंट लोगों ने भाजपा के टिकट पर कश्यप का नाम पसंद किया है। जबकि मात्र 34 परसेंट लोगों ने हिम्मत कोठारी को भाजपा के टिकट पर देखना पसंद किया है।एक वक्त था जब रतलाम में भाजपा और हिम्मत कोठारी एक दूसरे के पर्याय थे और बगैर हिम्मत कोठारी के भाजपा की कल्पना नहीं की जा सकती थी। लेकिन कुछ सालों में वक्त काफी बदल गया है और अब हिम्मत कोठारी को पीछे करते हुए वर्तमान विधायक चैतन्य कश्यप ने शहर में अपनी पकड़ बना ली है। लेकिन ये तय है कि अगर चेतन कश्यप को छोड़कर अगर किसी और को भाजपा का टिकट दिया गया तो वह जनता की पसंद के पैमाने पर खरा नहीं उतरेगा।
