• Sat. Oct 3rd, 2026

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, जवान घायल

BySurendra Jain

Oct 21, 2018

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबरों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। दोनों तरफ से हो रही लगातार फायरिंग में अब तक एक जवान के घायल होने की सूचना है। इसके साथ मुठभेड़ खत्म हो चुकी है और अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं और मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। आतंकियों की पहचान होना फिलहाल बाकी है। बता दें कि राज्य में निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने लर्रू इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का एनकाउंटर शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

error: Content is protected !!