खबर पक्की: कल 21 अक्टूबर को श्री माली समाज के चुनाव होने जा रहे है। इसमें चार पदाधिकारी और सात कार्यकारिणी के मेंबर चुने जाएंगे अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश व्यास रजनी व्यास और कुलदीप त्रिवेदी में त्रिकोणीय मुकाबला है। संविधान के मुताबिक प्रत्येक 2 साल में चुनाव होना चाहिए किंतु यह चुनाव 5 साल बाद होने जा रहे हैं श्री माली समाज के ही कुलदीप त्रिवेदी प्रशांत व्यास दीपक व्यास ने बताया कि कल सुबह 9:00 बजे से मतदान प्रारंभ होगा जो शाम को 5:00 बजे तक चलेगा मतदान स्थल श्री माली धर्मशाला पूर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास रहेगी। फिर माली समाज के कई वरिष्ठ जनों ने बताया कि समाज के चुनाव में ऐसे लोग भी खड़े हैं जो समाज की संपत्ति पर किराएदार है लेकिन किराया समय पर नहीं चुका कर डिफाल्टर है अतः ऐसे लोगों को चुनाव में खड़े होने पर रोक लगाई जाना चाहिए जिस तरह नगर पालिका नगर परिषद में अगर कोई भी कर बकाया हो तो आदमी पार्षद का महापौर का चुनाव नहीं लड़ सकता इसी प्रकार समाज का पैसा अगर बाकी हो तो समाज का चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। चुनाव में खड़े लोगों ने कई तरह के दावे किए हैं एक प्रत्याशी ने श्री माली समाज धर्मशाला को ऊपर दिए गए फोटो के माफिक बनाने का वादा किया है। चुनाव को लेकर समाज के लोगों में बड़ा उत्साह है।
