खबर पक्की: अमृतसर में दशहरा के दिन आज बड़ी दुर्घटना हो गई। पठानकोट से अमृतसर जा रही ट्रेन चौड़ा बाजार के निकट रेलवे ट्रैक पर जलते रावण में घुस गई चुकी रावण जल रहा था और बहुत शोर शराबा हो रहा था। और शोर शराबे के कारण रावण के पुतला दहन के लिए खड़ी भीड़ ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन पाई और इस कारण भगदड़ में 100 लोगों के मौत की आशंका है और बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग इसमें मारे गए हैं यह बड़े हैरतअंगेज बात है कि रेलवे ट्रेक जैसी संवेदनशील जगह पर रावण दहन किया जा रहा था यह सरासर रेलवे और आरपीएफ की लापरवाही का सबूत है देखना होगा कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय इस पर क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों को क्या सजा मिलती है बहरहाल 100 लोगों के कटने से पूरे पंजाब और पूरे देश के अंदर शोक की लहर इस त्यौहार के मौके पर फैल गई है।
