पटना : शारदीय नवरात्र के मौके पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद लोग शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक ‘रावण वध’ करने की तैयारी में जुटे हैं लेकिन बिहार के लखीसराय में एक किशोरी को अपनी इज्जत बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगानी पड़ी।इस घटना में वह 11000 KV केबिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, लखीसराय के सदर थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में सेल्स गर्ल का काम करने वाली एक लड़की ने अपनी सहेली को गुरुवार रात क़े क़े एस कॉलेज के पास एक मकान में बुलाया।मकान में पहले से ही दो-तीन मनचले युवक शराब के नशे में धुत्त थे।इन मनचलों ने पहले उस पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की।
