• Sun. Oct 4th, 2026

सहकर्मी महिला की अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान युवक ने की खुदकुशी।

BySurendra Jain

Oct 16, 2018

खबर पक्की मुंबई : महाराष्ट्र के परभणी जिले में महिला द्वारा कथित तौर पर लगातार अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से पेरशान 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सचिन मितकारी परभणी अस्पताल में महिला के साथ काम करता था। रविवार को उसका शव परभणी-भसमत मार्ग स्थित उसके घर की छत से लटका मिला था। परभणी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने उसका शव लटका पाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से मितकारी द्वारा लिखा एक पत्र बरामद हुआ है। उसमें उसने महिला पर उसका शोषण करने और अवैध यौन संबंध बनाने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पत्र में मितकारी ने लिखा है कि महिला को उसके विवाहित होने की जानकारी थी लेकिन लगातार वह उसके पीछे पड़ी थी और यौन संबंध बनाने की मांग कर रही थी। –साभारNDTV

You missed

error: Content is protected !!