खबर पक्की नोएडा : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला के उपर सेक्स से इनकार करने पर नाबालिग के प्राइवेट पार्ट को चिमटे से दागने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक छपरौला गांव की रहने वाली महिला ने कथित तौर पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को जबरन अपने पास बुलाया और जब उसने सेक्स से इनकार किया तो प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से दाग दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़के की मां का यह भी कहना है कि आरोपी महिला ने बार-बार उसका यौन शोषण किया। अधिकारियों ने बताया कि 25-30 साल उम्र की महिला शाम को नाबालिग बच्चे को फुसलाकर अपने घर ले गई। उस समय वह अपने घर पर अकेले ही था
इस मामले में मंगलवार को एक शिकायत दर्ज की गई है।जिसमें बच्चे को हथियार से चोट पहुंचाने, अगवा करने और आपराधिक मंशा से संबंधित धाराएं शामिल हैं। आरोपी महिला पर पॉक्सो के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अलग-अलग बिंदुओं से पड़ताल जारी है। हालांकि पीड़ित पुलिस के पास देरी से आए।यह भी संदेह जनक है।
