एसडीएम सिटी , तहसीलदार रतलाम शहर के द्वारा आज बाबूलाल व रतनलाल पोखरना का फटाका गोडाउन की जाँच की गई जिसमें सुरक्षा मापदंडो का पालन नहीं किया जाना पाया गया । मौक़े पर अग्निशामक यंत्र चालू हालत में नहीं पाया गया , केवल एक छोटी बालटी पानी व रेत पायी गयी । लाइसेंस के अनुसार स्टॉक रेजिस्टर संधारित होना नहीं पाया गया । अतः गोदाम सील किया गया ।
