• Thu. Oct 22nd, 2026

बजरंग नगर में महिला ने लगाई फांसी, घर में अकेले होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम

BySurendra Jain

Oct 22, 2026

खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। शहर के बजरंग नगर इलाके में गुरुवार को एक महिला ने घर पर अकेले होने का फायदा उठाते हुए दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जुबेदा (पति आशिफ) के रूप में हुई है। घटना के वक्त मृतका के पति और उनके दोनों बेटे काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, जिससे घर पर कोई नहीं था। जब परिजन वापस लौटे, तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, और पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!