खबर पक्की, 22 अक्टूबर, रतलाम। जिले के नामली में गुरुवार को पिकअप वाहन धीरे चलाने की बात कहने पर किराना व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सेमलिया रोड की है। जहां नामली नगर परिषद का कचरा वाहन घरों से कचरा इक्ा कर रहा था। इसी दौरान पिकअप चालक और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। सीसीटीवी में भी व्यापारी कचरा डालता दिख रहा है। इतने में एक पिकअप वाहन वहां आकर रुकता है। उसके अंदर से कुछ लोग उतरते हैं। किसी बाद को लेकर विवाद होता है। फिर सभी व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। सेमलिया रोड पर नगर परिषद का कचरा वाहन घरों से कचरा इक्ा कर रहा था। किराना व्यापारी अशोक राठौड़ और आसपास के लोग वाहन में कचरा डाल रहे थे। इसी दौरान सैलाना क्षेत्र से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप चालक वहां से निकलने लगा।
व्यापारी ने चालक से कहा कि लोग कचरा डाल रहे हैं। इसलिए कुछ देर रुक जाए। उसने यह भी कहा- यह रहवासी क्षेत्र है। यहां बच्चे भी खेलते रहते हैं। इसलिए वाहन धीरे चलाना चाहिए।
आरोप है कि व्यापारी की इस बात पर पिकअप चालक और उसमें सवार अन्य लोग भड़क गए और उन्होंने अशोक राठौड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर व्यापारी को बचाया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। व्यापारी अशोक राठौड़ की शिकायत पर अरुण चंद्रवंशी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिकअप धीरे चलाने को कहा, व्यापारी को बीच सड़क पीटा : मजदूरों को लेकर जा रहा था चालक, सेमलिया रोड की घटना; आरोपी पर एफआईआर
